उत्तराखंडगढ़वालराजनीति

टिहरी में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक।

टिहरी : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठन समीक्षा बैठक थौलधार ब्लॉक सभा गार कंडीसौड में जनपद जिलाध्यक्ष भोलादास की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह चौधरी और वरिष्ठ अतिथि संजय खत्री प्रदेश सचिव उपस्थित रहे।

बैठक में शीशपाल सिंह चौधरी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और जिलाकार्यकरणी से जल्द से जल्द विधानसभाओं की कार्य कारणी और सेक्टर और बूथों तक के संगठन को तैयार करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

प्रदेश सचिव संजय खत्री ने सभी लोगों से मिलकर एक जुटता के साथ संगठन का कार्य कर पार्टी को मजबूत करने की सभी से अपील की गई।

और उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए बसपा को सबसे बड़ा विकल्प बताया गया और कार्यकर्ताओं से बसपा की नीति रीतियों को, बहन जी के द्वारा सर्व समाज के विकास के लिए गए कार्यों को घर घर तक बताने का अनुरोध किया गया।

बैठक में टिहरी जनपद की कार्यकारणी के साथियों सहित उत्तरकाशी जिला प्रभारी बाबू लाल बौद्ध, वर्तमान प्रधान जिला महा सचिव वीरेंद्र अग्नोत्री, मति अनामिका देवी, गोविंद सिंह, दयाल सिंह, ग्राम प्रधान सरताज, वचन लाल टम्टा, विनोद कुमार, दर्शन लाल, शिव सिंह, विनीता देवी, सूर्य प्रकाश, शिव कुमार आदि दर्जनों कार्य करता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button