उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

केदारनाथ : सिरसी में फिर क्रैश हुआ हेली, सभी यात्री सुरक्षित।

देहरादून : केदारनाथ यात्रा रूट पर एक बार फिर से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है.इस हादसे में एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

बता दें इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई. उत्तरकाशी के गंगनानी में एयरोट्रांस सर्विस प्रा. लि. का हेली हादसे का शिकार हुआ था. जिसमें पायलट समेत 7 यात्री (5 महिला और 2 पुरुष) की मौत हो गई थी. हेली श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून से सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड पहुंचा था।

वहीं 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम में ऋषिकेश AIIMS के पिनेकल कंपनी के एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई थी.घटना के समय हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक सवार थे.हेली एम्बुलेंस एम्स ऋषिकेश से मरीज को रेस्क्यू करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचा था.डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button