उत्तर प्रदेश

भरभराकर गिरा मकान और दुकान, मलबे में दबे 9 लोगों का किया रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

आगरा : यूपी के आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में शनिवार शाम जीर्णोद्धार के दौरान चार जर्जर दुकानें भरभराकर गिर गई. जिससे कार्य कर रहे लोग मलबे में दब गए. अचानक तेज धमाका होने से मौके से अफरा तफरी मच गई. लोग धमाके की तरफ भागे. शोर और धमाके की आवाज सुनकर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए.।

तत्काल फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया. फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में सभी नौ लोग निकाल लिए. इसमें एक की हालत गंभीर है. मलबे में दबे लोगों को इलाज के लिए एसएनएमसी में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में पुलिस चौकी के 100 मीटर की दूरी पर विष्णु पंडित और उनके चार भाईयों की दुकानें हैं. जिनका जीर्णोद्धार किया जा रहा था. दुकानों की दीवार हटाकर बीम लगाने का काम किया जा रहा था. तभी अचानक से शनिवार शाम करीब चार बजे दुकानें भरभरा कर गिर गई. जिससे मलबे में कार्य कर रहे 9 मजदूर दब गए।

सीएफओ डीके सिंह ने बताया कि मकान और दुकान गिरने की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी. रेस्क्यू करके मलबे में दबे भी सभी लोगों को बाहर निकाला. उन्हें एसएनएमसी में भर्ती कराया है. जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है।

आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि दुकानों की मरम्मत के दौरान हादसा हुआ है. मलबे में दबे नौ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. जिसमें अजय चाहर, ब्रजेश शर्मा सहित अन्य हैं. सभी को बेहतर उपचार के लिए एसएनएमसी में भर्ती कराया है. दुकान गिरने की सूचना और मलबे में लोगों के दबे होने पर आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि मलबे में दबे सभी नौ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. मबले में किसी अन्य के दबे होने की आशंका से अभी रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button