नहर में गिरी कार, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर।

कानपुर : रसूलाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. घटना के दौरान कार में सवार 4 लोग सवार थे जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शीशा तोड़ कर कार सवारों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्तपाल भर्ती कराया. हालांकि, इस दौरान एक कि मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बता दें कि गोंडा के रहने वाले टेंट कारोबारी राकेश श्रीवास्तव (54) वर्ष बेटे अभिषेक (26) वर्ष व भाई राधेश (42) वर्ष के साथ कानपुर देहात के रसूलाबाद आए थे. यहां अकोदिया में उनके रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव रहते हैं. जिनके बेटे का शुक्रवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था. यह तीनों लोक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से अपने घर वापस लौट रहे थे।
इस दौरान उनका ड्राइवर करिया उर्फ मुन्नू गाड़ी चला रहा था. दोपहर करीब 3 बजे चारों गांव से निकलकर हरि नेवादा के पास पहुंचे ही थे, तभी ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और कार सीधे सड़क किनारे से उछलकर रामगंगा नहर में जा गिरी. कार के गिरते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने शीशा तोड़कर एक-एक कर चारों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को रसूलाबाद सीएससी भेजा. जहां डॉक्टर शैलेंद्र ने राजेश व उनके भाई राजेश और चालक मुन्नू को मृत घोषित कर दिया. जबकि राकेश के बेटे अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर राकेश श्रीवास्तव के मामा बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी भागते हुए पहुंचे. उन्होंने कहा मैं भी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था. यह चारों लोग मेरे ही सामने गोंडा के लिए निकले थे.अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. साथ ही सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।



