उत्तर प्रदेश

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ FIR का दिया आदेश।

लखनऊ : शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट से हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है । नेटफ्लिक्स ने ‘घूसखोर पंडित’ का टीज़र डिलीट कर दिया है, फिल्म के टाइटल को लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद FIR दर्ज की गई थी।

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में निर्देशक नीरज पांडे, उनकी टीम और ओटीटी प्लेटफॉर्म (Netflix) के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (शत्रुता बढ़ाना), 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है।

वेब सीरीज के शीर्षक और सामग्री पर ब्राह्मण समाज की धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button