उत्तराखंडदेहरादून

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बसपा ने चिन्ता व्यक्त की।

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह माथुर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की, माथुर कहा है कि राजधानी देहरादून में 02 हफ्ते के अंदर 04 मर्डर हो गए है जो चिन्ता का विषय है, तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स की हत्या के साथ देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है।

इनमें तीन मर्डर महिलाओं के हुए है, 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी, इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी, फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी।

दून इन्टरनेशनल स्कूल में सरेआम छात्रा के अपहरण करने की कोशिश, व लगातार राज्य में हो रही ऐसी तमाम वारदातों के खिलाफ और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुऐ माथुर ने कहा है कि हम सरकार से मांग करते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिऐ समुचित कदम उठाए जाए, ताकि अपराधियों के अन्दर डर बना रहे, उससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button