
देहरादून : आरटीओ कार्यालय देहरादून में हाल ही में आयोजित हुई ऑनलाइन नंबरों की नीलामी में पहले दो व्यक्तियों को UK07HC0001 के लिए आज तक की सबसे ज़्यादा बोली रुपया 1377000 लगाने वाले व्यक्ति एवं UK07HC0009 के लिए 395000 बोली लगाने के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है । इनके और ऐसे अन्य सभी लोगों द्वारा द्वारा राजस्व कोष में जमा की गई धनराशि राज्य के विकास हित में एक महत्वपूर्ण योगदान है , जिससे एक तरफ़ राजस्व में वृद्धि हुई है दूसरी ओर अन्य लोगों में भी फैंसी नंबरों के लिए भी एक अनुकूल माहौल बना है ।
उपरोक्त में दोनों प्रतिभागियों को कल प्रातः 11 बजे आरटीओ कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा !
आप भी आमंत्रित है, कल एक नई पहल के लिए भी आप सभी को अवगत कराया जाएगा।



