जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर सूचना विभाग को नया निदेशक मिला।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक नए अधिकारी को सूचना निदेशक के पद पर नियुक्त किया. सरकार के जनसंपर्क को बनाए रखने के लिए यह पद बेहद महत्वपूर्ण विभाग है. उपराज्यपाल ने दो आईएएस को शोपियां और गंदेरबल के डिप्टी कमिश्नर के पद पर भी तैनात किया है।

बता दें कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के पास केवल जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) अधिकारियों को ट्रांसफर करने और पोस्ट करने का अधिकार है., जबकि आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को ट्रांसफर करने और पोस्ट करने की पावर उपराज्यपाल के पास है।

उपराज्यपाल आईएएस नीतीश राजोरा जिन्हें जम्मू (उत्तर) के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. उनका ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें जम्मू-कश्मीर में सूचना निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

जतिन किशोर की लेंगे जगह राजोरा ने सूचना निदेशक के पद पर आईएएस अधिकारी जतिन किशोर का स्थान लिया है. किशोर, जो उपराज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव थे और सूचना निदेशक का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे. उनको ट्रांसफर करके गंदेरबल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

शिशिर गुप्ता डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया
एलजी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) के वरिष्ठ अधिकारी शाहिद सलीम डार की जगह शिशिर गुप्ता को शोपियां का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है. 2020 कैडर के आईएएस अधिकारी गुप्ता को जम्मू का अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है. डार को आगे की पोस्टिंग के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

एक अन्य आईएएस अधिकारी राकेश कुमार जो हीरानगर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट थे. उनको ट्रांसफर कर के जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त उपायुक्त पर तैनात किया गया है. वहीं, अखूनर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस शुभंकर प्रत्यूष पाठक को जम्मू का सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. उन्हें जाविद अहमद राथर रिप्लेस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button