उत्तर प्रदेशराजनीति

वंदे मातरम विवाद पर बसपा सुप्रीमों ने दी प्रतिक्रिया।

लखनऊ : वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर बहुजन समाज पार्टी मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है।

मायावती ने कहा कि देश में वंदे मातरम गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है। इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदे मातरम गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है, यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है, क्योंकि केन्द्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं।

मायावती ने कहा कि एक-दूसरे के बने कानूनों को बदलती रहती हैं, जबकि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व ख़ासकर बेरोज़गार युवाओं व छात्र-छात्राओं ’जेन-जी’ व स्कूली बच्चे-बच्चियों की ’जी-अल्फा’ एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेक और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र और सभी राज्य सरकारों को व साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिए, यही वर्तमान में देश और जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button