उत्तराखंडदेहरादून

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा को डॉ सोनी ने किया पौधा उपहार में भेंट।

देहरादून : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग सचिवालय के कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उत्तराखंड की बैठक में पहुँचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अमित सिन्हा व संयुक्त निदेशक युवा कल्याण उत्तराखंड राकेश चंद्र डिमरी को एक एक तुलसी का पौधा उपहार में भेंट कर स्वागत किया। बताते चलें डॉ सोनी पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व पौधों को भावनाओं से जोड़कर रोपित पौधों के संरक्षण के लिए मेरा पेड़-मेरा दोस्त व वृक्ष मित्र अभियान के तहत फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधे उपहार में भेंट करते हैं ताकि पौधों का संरक्षण हो सके।वृक्षमित्र डॉ सोनी कहते हैं जबतक हमारा पौधों के प्रति रिश्तों का लगाव नही होगा, पौधों में हम अपनो को नही देखेंगे तबतक रोपित पौधों का संरक्षण नही हो पायेगा इसलिए हमें पौधों का रोपण अपने परिवार के सदस्य मानकर करना चाहिए। इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक पेड़ मॉ के नाम पर लगाने की पहल है। अपने माता पिता अन्य के नाम पर पौधे लगाने का अभियान में कई सालों से चला रहा हूं। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा व संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी ने डॉ सोनी के पहल की सराहना की। बैठक में वंदना सुन्दिरयाल, प्रखर सिंह पाल, अनिल बिष्ट, सुमित पुरोहित आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button