
ऋषिकेश : वर्तमान में गतिमान काँवड मेला 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को कावड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने एंव कांवड यात्रा हेतु आने वाले श्रद्वालुओं की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में लेबर कालोनी पार्किंग पर कांवडियो का एक ग्रुप, जिसमे दो-तीन श्रद्वालु जो चलने पर असमर्थ थे, उनसे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया कि वे सभी नीलकंठ दर्शन के लिए आये थे पर उनके ग्रुप के दो-तीन कांवडिया चलने में असमर्थ हैं और उनके पास जाने के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं है।
जिस पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों को उक्त सभी श्रद्धालुओं को नीलकंठ भेजने हेतु व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये, जिस पर सभी कांवड यात्रियों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से निशुल्क नीलकंठ जाने व वापस आने की व्यवस्था की गई। कांवडियो के ग्रुप द्वारा दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित सहायता की प्रशांसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।


