उत्तर प्रदेशक्राइम

मेरठ में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर कर हत्या।

मेरठ : मेरठ में शनिवार को एक कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. इससे बाजार में हड़कंप मच गया. गोली मारने वाला नाबालिग है. बताया जा रहा है कि रंजिश के कारण हत्या की गयी. मेरठ में मर्डर के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

मेरठ में कपड़ा कारोबारी की नाबालिग ने गोली मारकर जान ले ली. नाबालिग ने तमंचे से एक के बाद एक दो फायर किये. हत्या कर भाग रहे नाबालिग को वहां मौजूद लोगों ने घेर कर पकड़ लिया. लोगों ने पुलिस को बिजनेसमैन की हत्या की सूचना दी।

नाबालिग के पास से तमंचा बरामद: सूचना मिलते ही लिसाडी गेट थाना पुलिस और लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को अस्पताल भेजा, लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नाबालिग के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया।

सोफिया टेक्सटाइल्स के नाम से कपड़े की दुकान है: हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिटी आयुष विक्रम भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय अबरार पुत्र अब्दुल अपने घर से लगभग एक किलोमीटर कि दूरी पर ही सोफिया टेक्सटाइल्स के नाम से कपड़े की दुकान चलाते थे. अबरार घर पर खाना खाने बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई।

बिजनेसमैन के भतीजे के सामने हुई हत्या: अबरार के भतीजे शाहरुख ने बताया कि वह चश्मदीद है. उसके सामने ही उसके चाचा पर गोली मारी गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारी अबरार अपने काम से काम रखता था. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मौके पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस भेजी गयी और लोगों को शांत किया गया।

पुलिस ने जल्द खुलासे के लिए तीन टीमें बनायीं: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हत्या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. कुल तीन पुलिस की टीम इस हत्या कांड के खुलासे के लिए लगाई गई हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button