
देहरादून : भेदभावपूर्ण, विभाजनकारी नागरिक संशोधन विल के खिलाफ आज वामपंथी दलों सीपीएम, सीपीआई (एमएल),आयूपी, चेतना आन्दोलन सीआईटीयू, एआईएलयू, नेताजी संघर्ष समिति, किसान सभा कै प्रतिनिधि देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुऐ तथा राष्ट्रपति कै नाम जिलाधिकारी कै माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया, ज्ञापन जिला भूमि आधिपत्य अधिकारी स्मृति परमार ने लिया उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
प्रदर्शन में सीपीआई (मालै )कै प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश मैखुरी, सीपीआई (एम) जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,आयूपी कै अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, चेतना आन्दोलन कै शंकर गोपाल, किसान सभा कै कमरूद्दीन, माला गुरूंग, आल इण्डिया लायर्स यूनियन (एआईएलयू) एडवोकेट शम्भूप्रसाद ममगाई, अब्दुल राऊत, अनुराधा सिंह, सीआईटीयू कै किशन गुनियाल,भगवन्त पयाल, रविन्द्र नौडियाल, गुरूप्रसाद पेटवाल, महेन्द्र राय सहित आदि लोग उपस्थित थे ।



