मध्य प्रदेशराजनीति
बसपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती करेंगी कई जनसभाएं।

भोपाल : प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें बसपा प्रमुख मायावती के अलावा आनंद कुमार, राम जी गौतम, आकाश आनंद, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल और रुस्तम सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं। रुस्तम सिंह अतीत में शिवराज सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं और इस बार भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने पिछले दिनों ही बसपा की सदस्यता ली थी। मायावती प्रदेश में अगले महीने पांच दिन पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

