उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

गुरुजी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता। 

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व एवं गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी उत्तराखंड की उपस्थिति में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा है कि आज का समय बदलाव का है, पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण राज्य की जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करना चाहिए, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता में व्यापक रोष है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है।

उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जा सके, ‘गुरुजी’ ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए, कांग्रेस परिवार में सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का स्वागत है और हम सभी को राहुल गांधी के विचारों और पदचिह्नों पर चल कर कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button