
नैनीताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी ने नवांगतुक SSP NAINITAL Prahlad Meena IPS का पुष्प गुच्छ से किया स्वागत, शहर की समस्याओं पर की चर्चा, SSP नैनीताल ने समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा
प्रतिनिधि मण्डल द्वारा शहर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वे पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोगप्रदान करेंगें।
मुख्य समस्याओं में नशे के बढ़ते प्रचलन, यातायात व्यवस्था दुरूस्त, स्कूल समय पर लगने वाले जाम, कुछ वाइन शॉप के आस-पास खुले में मादक पदार्थो का सेवन, सार्वजनिक स्थानों में नव-युवाओं द्वारा अभद्रता, रात्रि गश्त बढाने, फड़-फेरी लगाने वालों का सत्यापन, स्कूली बच्चों में नशे के प्रचलन, देह व्यापार जैसी बढ़ती गम्भीर समस्या से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने हेतु कहा गया।
SSP NAINITAL द्वारा सभी सदस्यों की समस्या को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त उपस्थित सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जायेंगें। पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने एवं जनता के हित में पुलिस द्वारा सख्ती भी की जायेगी। आप सभी का सहयोग आवश्यक है।
स्कूली बच्चों में नशे के बढ़ते प्रचलन में एसएसपी ने कहा कि बच्चों पर पाबन्दी लगाने की बजाय उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। पुलिस लगातार नियमों एव कानून का पालन करा रही है। अभिभावक बच्चों को अच्छी परवरिश, उनकी गतिविधियों में ध्यान देते हुए, उनसे लगातार संवाद करना होगा। पुलिस द्वारा स्कूल-कालेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलायें जाएंगे।