उत्तर प्रदेश
फैक्ट्री से 12 बंधुआ मजदूर मुक्त, मारपीट-टॉर्चर के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार।

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने एक पेपर प्लेट फैक्ट्री पर छापेमारी कर 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर फैक्ट्री में कैद रखा गया, 24 घंटे काम कराया गया और विरोध करने पर बेल्ट से पीटा जाता था. पीड़ितों ने खराब भोजन, अमानवीय व्यवहार और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कुछ मजदूरों ने फैक्ट्री में संदिग्ध मौतों का भी दावा किया है, जिसकी जांच जारी है. पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है. मुक्त कराए गए मजदूरों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।


