उत्तर प्रदेश

शिवसेना ने 60 वें स्थापना दिवस हवन-पूजन कर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ।

लखनऊ : शिवसेना उत्तर प्रदेश द्वारा पार्टी के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुद्धेश्वर स्थित महादेव पिपलेश्वर मंदिर में पार्टी स्थापना दिवस समारोह के साथ-साथ हवन-पूजन, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना सचिव विश्वजीत सिंह ने कहा कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंदा चोरी में संदिग्ध महासचिव चंपत राय व वाहन चालक राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा सहित अन्य दोषी चंदा चोरों को हनुमान जी सद्बुद्धि दे ।

प्रभु श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा एवं विश्वास से अर्पित किए गए दान का प्रत्येक अंश पवित्र है। यदि कोई व्यक्ति या पदाधिकारी उस धन के साथ अनियमितता करता है तो वह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात भी है। ऐसे लोगों को अपने कृत्यों पर आत्मचिंतन करना चाहिए तथा सत्य को स्वीकार कर धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। इसलिए समाज जीवन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि होनी चाहिए। शिवसेना उत्तर प्रदेश मांग करती है कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास अक्षुण्ण बना रहे।

इस अवसर पर घनश्याम गुप्ता , राज गौतम, मनीष सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार, गोविंद, नाज़मा बेगम, सहित दर्जनों शिव सैनिक मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button