उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

स्कूल में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार।

देहरादून : दून पुलिस ने कैंट क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस को एक स्कूल के पीछे स्थित स्थान पर तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक स्विफ्ट कार भी बरामद कर सीज की गई।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी इसी मामले में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पाण्डे निवासी जयपुर, राजस्थान तथा जंग बहादुर निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button