उत्तराखंडदेहरादून

परिवहन विभाग ने किया दुकान का औचक निरीक्षण।

देहरादून  : मोटर वाहन अधिनियम 1989 , मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 13 मई 2026 को एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, टीटीओ प्रज्ञा पंत, एनफोर्समेंट कांस्टेबल सुदीप एवं कपिल द्वारा रायपुर रोड स्थित,नाज़िम आर्ट्स नामक दुकान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर विभिन्न प्रकार की पुरानी नंबर प्लेटें पाई गईं। साथ ही 5 नई HSRP (High Security Registration Plate) भी बरामद कर सीज की गईं। इसके अतिरिक्त, मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर सबस्टैंडर्ड रिफ्लेक्टर टेप भी सीज किए गए।

निरीक्षण के समय दुकान में मोहम्मद नाज़िम एवं हेल्पर आज़म खान उपस्थित थे।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अधिकृत अनुमति के नंबर प्लेट निर्माण अथवा मानकविहीन सामग्री का उपयोग मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर जांच एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा एवं वाहन पहचान प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button