प्राइड एलम्युनि अवार्ड- 2026 से नवाज़े गए प्रो. एम. पी. सिंह।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 80वें वार्षिक समारोह के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. एम. पी. सिंह को Pride Alumni Award 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रो. एम. पी. सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र रहे हैं।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महामहिम राज्यपाल, मिज़ोरम, जनरल वी. के. सिंह, माननीय कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रोफेसर योगेश सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व आयुक्त, झाँसी, आई.ए.एस. डॉ. ए. एस. पांडे, विभागाध्यक्ष प्रो. के. पी. सिंह एवं मंचासीन अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रो. एम. पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।



