उत्तर प्रदेशशिक्षा

अच्छे नंबर लाने के लिए पैरंट्स ने बच्चे को डांटा तो लगा लिया मौत को गले।

गोरखपुर : बच्‍चों पर पढ़ाई का ज्‍यादा दबाव बनाने वाले अभिभावकों के लिए एक बुरी खबर है। यूपी के गोरखपुर में एक पिता ने अपनी बेटी को दसवीं की परीक्षा में कम नंबर लाने पर इतना डांटा कि उसने मौत को गले लगा लिया। लड़की की आत्‍महत्‍या से पूरे मोहल्‍ले में हड़कंप मच गया पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव का है। 15 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं का परिणाम घोषित हुआ। गांव के रहने वाले दुर्गेशधर द्विवेदी की 16 वर्षीय बेटी आराध्या द्विवेदी ने दसवीं की परीक्षा दी थी। रिजल्‍ट आने पर उसे 78% अंक प्राप्त हुए थे। राधा के पिता इस रिजल्‍ट से संतुष्‍ट नहीं थे। इसी वजह से उसने बेटी को जमकर डांटा फटकारा और प्रताड़ित किया। इस बात से आहत बेटी आराध्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button