उत्तराखंडदेहरादून

उपायुक्त और आरटीओ ने किया ग्रीन कार्ड सेंटर नारसन का निरीक्षण।

देहरादून  : उप आयुक्त परिवहन मुख्यालय सुनील शर्मा एवं संदीप सैनी आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग ने किया : ग्रीन कार्ड सेंटर नारसन का निरीक्षण
आज दिनांक 18 अप्रैल से नारसन ग्रीन कार्ड केंद्र पर कार्य प्रामाण्य कर दिया गया है । एक अतिरिक्त आर आई कुमाऊँ से अमित गुप्ता की तैनाती यात्रा अवधि तक के लिए की गई है।

परिवहन मंत्री के विशेष निर्देश : बसेस में ३ ट्रैवल किट और टैक्सी में एक ट्रैवल किट आवश्यक रूप से दी जाए । जिसमे bio degradable vomiting bag , dustbin , mask , urinal bag ( male -female) , hand sanitizer आदि होंगे एवं ग्रीन कार्ड हेतु आने वाली गाड़ियों की गहनता से जाँच की जाए ।

१: एआरटीओ प्रशासन रुड़की जितेंद्र चंद को यात्रा प्रारंभ होने से अग्रिम आदेशों तक नारसन में यथासंभव स्वयं उपस्थित रहकर ग्रीन कार्ड व्यवस्था का संचालन करेंगें , वाहन / सारथी ऑनलाइन व्यवस्था है , अतः नारसन से ही कार्य करना सुनिष्चित करेंगे , जिससे कार्यालय में पब्लिक को भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े ।

२: चेकपोस्ट पर हल्के एवं भारी वाहनों के लिए पृथक से कतार बद्ध व्यवस्था करेंगे , मूवेबल बैरियर एवं रस्सी से करेंगे

३: ग्रीन कार्ड केंद्र पर पेयजल – वाटर कूलर / शौचालय / लाइटिंग की अच्छी पर्याप्त व्यवस्था की गई है । प्रतिदिन दिन में ३ बार पेयजल , शौचालय , इसमें पानी , कूलर /पंखे सही हालत में है सुनिश्चित करेंगे

४: परिवहन विभाग / संविदा कर्मचारी की किसी वाहन चालक से काम के लिए अतिरिक्त धनराशि की माँग की जाती है तो तत्काल अवगत कराते हुए कार्यवाही करेंगे

५: स्थानीय पुलिस – प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए यह भी सुनिश्चित करेंगी कि कोई भी अप्रिय घटना या किसी प्रकार की अराजकता ना हो , जिससे यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो

६: यात्रा संबंधी मूल भूत सुविधाओं के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार से आग्रह कर व्यस्था करना सुनिश्चित करेंगी साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल के लिए स समय माँग कर ली जाए व अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराएंगे

७: सभी अधिकारी / प्रवर्तन अधिकारी ( इंटरसेप्टर / फ्लाइंग स्क्वाड / बाइक स्क्वाड ) रोटेशन बनाकर चेकपोस्ट पर विजिट करेंगे व सपोर्ट करेंगे , जिससे ग्रीन कार्ड सेंटर पर किसी तरह की परेशानी का सामान वाहन चालक/ यात्रियों को ना हो

८: पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग / फ्लेक्सी / सूचना पट्ट के माध्यम से चालक/ यात्रियों की सुविधा हेतु सूचना उपलब्ध करवाएंगे

९: सबसे महत्वपूर्ण ये की , किसी भी अनिधिकृत व्यक्ति द्वारा ग्रीन कार्ड सेंटर परिसर में वाहन चालकों या यात्रियों से पैसों की डिमांड ना की जाए और ठगी ना हो – सुनिश्चित करेंगे । ऐसा प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस रिपोर्ट लिखवाई जाए सुनिश्चित करेंगे

१०: मीडिया में अगर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर प्रकाशित होती है तो उसका तत्काल सही तथ्यों के साथ खंडन निकलवाया जाना सुनिश्चित करेंगे , जिससे विभाग एवं प्रदेश की छवि धूमिल ना हो । साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक व झूठी खबर को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करेंगी

११: हरिद्वार हेल्प डेस्क पर संविदा कर्मचारी को भी उक्त कार्य हेतु ट्रेन कर अवगत कराएँगे जिससे कार्यालय कर्मचारी को नरसन में लगाया जा सके ।

१२: प्रवर्तन कार्मिक पंपल कुमार एवं प्रदीप सैनी द्वारा दिन रात विशेष प्रयास कर “ दिव्य वेटिंग हाल “ रिकॉर्ड ३-४ दिन में टायर करवाया है , जिसका परिणाम है की आज निरीक्षण के समय यात्रियों द्वारा उक्त कक्ष का इतसेमाल किया जा रहा था ।

उपरोक्त सभी व्यवस्थाएं कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को योजना से अवगत कराएंगे एवं उक्त में किसी भी प्रकार की किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी । नारसन उत्तराखंड राज्य का प्रवेश द्वार है । अतः उक्त स्थान से एक अच्छा संदेश देश भर में जाए इस हेतु लगातार प्रयासरत होकर कार्यवाही करेंगे ।

निरीक्षण के समय एआरटीओ प्रशासन जितेंद्र चंद, एआरटीओ प्रवर्तन किशन पलड़िया , टीटीओ के के बिजलवन , हरीश सवाल मय प्रवर्तन एस अफ़ मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button