नोएडा उपद्रव के बाद कर्मियों के हक में बड़ा फैसला।

नोएडा : उपद्रव के बाद कर्मियों के हक में बड़ा फैसला 👇*
*👉UP सरकार का श्रम कानून तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन: 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द, 1.16 करोड़ जुर्माना*
👉नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 24 फैक्ट्रियों पर गिरी गाज
मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बाद श्रम विभाग का सख्त प्रहार। 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू।
👉क्यों हुई कार्रवाई: कई औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों को वैधानिक सुविधाएं नहीं, समय पर वेतन नहीं, श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले अधिकारों का उल्लंघन।
👉कितना जुर्माना: ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया।
👉आगे क्या: अधिकारियों का संकेत- जांच अभी जारी है। और ठेकेदारों पर कार्रवाई तय।
👉मजदूरों को राहत: प्रदेश सरकार ने नई न्यूनतम वेतन दरें भी अधिसूचित कीं। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते असंतोष को कम करने की कवायद।
👉नोएडा-ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक इलाकों में हड़कंप। लाइसेंस रद्द होते ही हजारों ठेका मजदूरों पर सीधा असर।


