उत्तराखंडदेहरादून

राजधानी में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा।

देहरादून : आज सांय स्थानीय प्रकाश नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर से वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों से धूमधाम से निकाली गई।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, सचल वेदपाठ की झांकी, भगवान राम लक्ष्मण हनुमान जी की झांकी तथा बैंडबाजा के अतिरिक्त श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के बटुक व आचार्यगण , नगर की ब्राह्मण संस्थाओं के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के गणमान्य जन शामिल थे।

शोभायात्रा को कैंट विधायक सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित लाल चंद शर्मा ने पूजा अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

वैदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित पवन कुमार शर्मा जी ने बताया विगत 50 वर्षों से नियमित निकलने वाली शोभायात्रा परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर गोविंद गढ़ रोड, चक्रौता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, झंडा चौक, हनुमान चौराहा, पलटन बाजार, घंटाघर होते हुए वापिस मंदिर पर सम्पन्न हुई। बाजार में जगह जगह समाजसेवियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया।

महामंत्री गौरव बख्शी ने बताया कि तीन चरणों में आयोजित जन्मोत्सव में कल प्रातः हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण एवं 26 तारीख को प्रातः 10 बजे मंदिर परिसर में सभा द्वारा प्रकाशित “योग वशिष्ठ 2” स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। विद्वतजनों द्वारा भगवान परशुराम जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे जायेंगे।

शोभायात्रा में सर्वश्री एस पी पाठक, ओ.पी.वशिष्ठ, प्रमोद मेहता, पंडित रामप्रसाद गौतम, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, शशि शर्मा, डॉ.वी.डी.शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश भट्ट, भरतराम तिवारी, बी.एम.शर्मा, अरविंद शर्मा, नरेश वत्स, संदीप शर्मा, अभिलाष शर्मा एडवोकेट, आदि वरिष्ठ ब्राह्मण नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button