
देहरादून : पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक न0पु0 नरेश राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक न0पु0 नरेन्द्र गहलावत को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पु0 कार्यालय तथा उ0नि0 न0पु0 कुन्दन राम को थानाध्यक्ष प्रेमनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पु0कार्यालय भेजा गया है। उ0नि0न0पु0 संजीत कुमार को थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी से थाना रायपुर, उ0नि0न0पु0 मनोज नौटियाल को पुलिस लाइन से नेहरूकालोनी तथा उ0नि0न0पु0 प्रवीन सैनी को थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी कुठालगेट थाना राजपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में उ0नि0न0पु0 पंकज कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धर्मावाला थाना सहसपुर, उ0नि0न0पु0 अर्जुन गुसाईं को चौकी आईटीआई थाना राजपुर से चौकी बाजार विकासनगर, उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद को कोतवाली नगर से थाना रायवाला तथा म0उ0नि0 नीमा को कोतवाली नगर से एसआईयू शाखा भेजा गया है। उ0नि0 बलदीप सिंह को पटेलनगर से थाना रानीपोखरी, उ0नि0 कैलाश चन्द्र को पटेलनगर से थाना रायपुर, उ0नि0 महावीर सिंह सजवाण को पटेलनगर से थाना राजपुर और उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी को क्लेमेन्टाउन से थाना विकासनगर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उ0नि0 बलवीर सिंह रावत को राजपुर से थाना पटेलनगर, म0उ0नि0 मालिनी को प्रेमनगर से थाना कालसी तथा उ0नि0 राजकुमार को ऋषिकेश से थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
आदेश के अनुसार उ0नि0 कुशल सिंह रावत को रायवाला से कोतवाली नगर, उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी को रानीपोखरी से पटेलनगर, उ0नि0 नौशाद अंसारी को विकासनगर से रायवाला तथा म0उ0नि0 हेमा विष्ट को कालसी से प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है। उ0नि0 मनोज रावत और उ0नि0 जगमोहन सिंह को पुलिस लाइन से थाना ऋषिकेश, उ0नि0 देवेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से प्रभारी एसओजी तथा म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी को एसओजी से थाना रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही उ0नि0 बलदेव सिंह को एसआईयू शाखा से पटेलनगर, म0उ0नि0 भागीरथी को एसआईयू शाखा से कोतवाली नगर, उ0नि0न0पु0 विवेक राठी को चौकी प्रभारी धर्मावाला थाना सहसपुर से चौकी आईडीपीएल थाना ऋषिकेश, उ0नि0न0पु0 मयंक त्यागी को चौकी बाजार विकासनगर से थाना क्लेमेन्टाउन तथा म0उ0नि0 ज्योति को थाना रानीपोखरी से थाना रायवाला स्थानांतरित किया गया है।


