उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

पत्नी व बच्चे को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई फांसी।

देहरादून : रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सुंदरवाला में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर रखा था। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का काम करता था।

मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दी थी।

108 एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button