चंडीगढ़

हरियाणा में IPS-HPS अफसरों के तबादले।

चंडीगढ़ : हरियाणा में पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है जिसके तहत आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं.आईपीएस हिमांशु गर्ग को एआईजी प्रोविजनिंग का एडिशनल चार्ज दिया गया है. IPS चंद्रमोहन को SP कुरुक्षेत्र लगाया गया है, IPS विनोद कुमार को SP हांसी लगाया गया है, IPS उपासना को SP CID हरियाणा लगाया गया है।

IPS शुभम सिंह को DCP झज्जर लगाया गया है, आईपीएस मनप्रीत सूदन को एसपी कैथल लगाया गया है. IPS अमरिंदर सिंह को DCP क्राइम & ट्रैफ़िक पंचकुला लगाया गया है. आईपीएस नीतिश अग्रवाल को गवर्नर के एडीसी के साथ हरियाणा लोकायुक्त एसपी का एडिशनल चार्ज दिया गया है. आईपीएस अमित यशवर्धन को सिक्योरिटी सीआईडी का एसपी बनाया गया है।

HPS के तबादले : वहीं एचपीएस भारती डबास को कमांडेंट फोर्थ बटालियन, हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन करनाल बनाया गया है. इधर HPS अमित दहिया को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला लगाया गया है. इसके अलावा एचपीएस जितेंद्र गहलावत को सोनीपत के गोहाना का डीसीपी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button