उत्तर प्रदेशक्राइम

दामाद ने सास-साले की चाकू से गोदकर की हत्या, पत्नी घायल।

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पंचायत के दौरान गुस्साए दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी को भी घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुटी है।

इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी. बातचीत के दौरान ही मामला इतना बढ़ गया कि दामाद अफसर ने सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की पत्नी पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई. परिजन घायल सास और साले को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।

एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा गांव से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया है, जिससे वह घायल हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था. जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पुलिस फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button