उत्तर प्रदेशक्राइम

बैंक गार्ड ने मैनेजर को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत।

नई दिल्ली/गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र ने ब्रांच मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी. गोली लगने से बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए. बैंक मैनेजर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. सीसीटीवी में सिक्योरिटी गार्ड रविंदर हाथ में बंदूक लेकर ब्रांच से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.पुलिस के मुताबिक, आज गार्ड रविंद्र ड्यूटी पर नहीं आया था. दोपहर में अचानक रविंद्र ब्रांच में आता है और बैंक मैनेजर से किसी बात को लेकर कहा सुनी होती है. बंदूक ब्रांच में ही जमा थी. रविंद्र ने बंदूक ली और बैंक मैनेजर के गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी देहात एस एन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा के हाथ में बंदूक थी और वह वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ होकर बैंक से बाहर निकला और फरार हो गया घायल मैनेजर को तुरंत स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने बाइक पर बैठाकर पास के अस्पताल पहुंचाया,उपचार के दौरान मौत हुई।

बताया जा रहा है की सुरक्षा गार्ड रविंदर और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा के बीच छुट्टी को लेकर कहासुनी हुई थी. सुरक्षा गार्ड रविंद्र गुस्से में था और उसने अचानक ब्रांच मैनेजर के सीने पर बंदूक तानी और गोली चला दी. गोली लगते ही अभिषेक लहू लोहान होकर जमीन पर गिर गए. हालांकि, पुलिस का कहना है कि भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा।

डीसीपी देहात एसएन तिवारी के मुताबिक, “थाना लोनी बॉर्डर में सूचना प्राप्त हुई थी कि पंजाब सिंध बैंक की बैंक मैनेजर अभिषेक को गार्ड रविंद्र द्वारा गोली मार दी है. बैंक मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिनके बारे में बाद में सूचना मिली कि बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. गार्ड रविंदर की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. तहरीर प्राप्त होने के उपरांत अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसीपी (ACP) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा, जो मूल रूप से बागपत का रहने वाला है, पिछले काफी समय से छुट्टी की मांग कर रहा था. मैनेजर अभिषेक शर्मा और गार्ड के बीच छुट्टी को लेकर पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी. पुलिस के अनुसार, यह लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद का हिंसक परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button