उत्तर प्रदेशराजनीति

जिलाधिकारी के आदेश पर सपा नेता की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

मिर्जापुर : जिला अधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन की टीम ने समाजवादी पार्टी के मड़िहान विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने शैलेश पटेल के अवैध रूप से अर्जित की गई 15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

पुलिस के मुताबिक, ददरा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर के रहने वाले शैलेश पटेल पर एससी एसटी गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज है. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुन्द मिश्रा, संनगगर थाना प्रभारी राजेश राम औए अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा टीम मौके पर मौजूद रही।

टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैंग लीडर शैलेश पटेल अवैध रूप से अर्जित की गई 15 करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क किया. इसमें अवैध रूप से अर्जित की गई ग्रामसभा राजगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान में 33.038 हेक्टेयर व ग्राम ददरा सक्तेशगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान में 0.5690 हेक्टेयर जमीन शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है।

सीओ ऑपरेशन दीपशिखा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत शैलेश पटेल के खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 15 करोड़ की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है. गैंगस्टर लीडर पर मड़िहान थाने में कुल चार मुकदमा दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button