नई दिल्लीराष्ट्रीय

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई संकट, तेल मंत्रालय ने पैनल बनाया।

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की अचानक कमी के बाद सप्लाई के मुद्दों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है. इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और फ़ूड सर्विस सेक्टर चिंतित है. रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कुछ ही दिनों में खाने की दुकानें बंद हो सकती है. चूंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष ने भारत की एलपीजी सप्लाई सहित फ्यूल लाइफलाइन को बाधित किया है।

इसलिए सरकार ने घरों में घरेलू कुकिंग गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी है. इससे होटलों और रेस्टोरेंट के लिए सप्लाई की कमी हो गई है, जो बाजार की कीमत पर कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं. एक्स पर एक पोस्ट में मंत्रालय ने कहा, ‘फ्यूल सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और एलपीजी की सप्लाई पर बाधाओं को देखते हुए मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को ज्यादा एलपीजी प्रोडक्शन करने और ऐसे अतिरिक्त प्रोडक्शन का घरेलू एलपीजी इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button