उत्तराखंडदेहरादून

एनएपीएसआर ने सौ परिवारों मे बांटी राहत सामग्री।

देहरादून :  नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) की ओर से रायपुर के मालदेवता स्थित झुग्गियों मे रहने वाले लगभग 100 परिवारों के लिए एनएपीएसआर चैरिटी बाजार के माध्यम से निःशुल्क मार्किट का आयोजन किया जिसमे बच्चों व बड़ो के सर्द,गर्म कपड़ो के अलावा जूते,चादरें,बच्चों के खिलौने इत्यादि वितरित किये गए । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर बुक बैंक मे लोगों द्वारा अपने कपड़े,जूते व घरेलू सामान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामान भी दान किया जाता है जिसे एनएपीएसआर द्वारा समय-समय पर एनएपीएसआर चैरिटी बाजार के माध्यम से जरूरतमन्दों को बांट दिया जाता है । जिसके लिए दूनवासियों का सधन्यवाद आभार जिहोंने एनएपीएसआर मे अपने नये व पुराने कपड़े डोनेट किये । जरूरतमन्दों को सामान वितरण करने वालों मे एनएपीएसआर लाइब्रेरी से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले राकेश जोशी,आस्था नेगी,ईशिता राणा, अनुष्का आर्या, महेन्द्र सिंह,OFD स्कूल नितिन यादव,और दिल्ली से आये अमर सिंह शामिल रहे। एनएपीएसआर द्वारा अलग-अलग स्थानों मे समय-समय पर निःशुल्क चैरिटी बाजार का आयोजन किया जाता रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button