उत्तराखंडदेहरादून

फैडरेशन का प्रांतीय अधिवेशन इस दिन होगा : डॉ बुटोइया।

देहरादून : उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाईज फैडरेशन की बागडोर संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह बुटोइया ने फैडरेशन की नियमावली के अनुरूप प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने वाले माह फरवरी 2026 में प्रांतीय अधिवेशन की संभावित तिथि घोषित की है।

उन्होंने बताया कि फैडरेशन की प्रांतीय अधिवेशन तक फेडरेशन का कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए आयोजित की गई गूगल मीट पर ऑनलाइन बैठक में चर्चा परिचर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जिम यह भी शामिल है कि फैडरेशन की नियमावली के अंतर्गत संगठन के खाली पदों पर एस टी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए पदाधिकारी का मनोनयन किया जाएगा।

प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होने तक प्रदेश भर में सभी विभागों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

जिन जनपदों में जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है वहां पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।

पूर्व में फैडरेशन के मांग पत्र को राज्य सरकार के सम्मुख रखा जाएगा एवं भारत सरकार से भी इस संबंध में पत्राचार किया जाएगा। फेडरेशन के नामित महासचिव वित्त रघुवीर सिंह तोमर ने बताया कि फैडरेशन की मुख्य मांगों में शामिल है – पदोन्नति में आरक्षण विषयक इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश कर चर्चा कराते हुए अधिनियम बनाया जाए।

ओबीसी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए।

बैकलॉग पूरा करने हेतु विशेष भतीॅ अभियान चलाया जाए।

आउटसोर्सिंग, संविदा, उपनल कर्मियों के नियमितीकरण से पूर्व आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाए।

सफाई कर्मी चतुर्थ श्रेणी की नियमित नियुक्तियों की विज्ञप्ति सभी विभागों में तत्काल जारी की जाए।

सभी राजकीय व निजी क्षेत्र के कार्मिकों हेतु सेवा शर्तों का अधिनियम बनाया जाए।

राज्य की सभी तहसीलों में एससी एसटी कार्मिकों हेतु शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाए।

मा. मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 1035 / 2015 के अनुसार देहरादून में एक राज्य स्तर का डॉ बी आर अंबेडकर भवन का अविलंब निर्माण प्रारंभ किया जाए।

समाज कल्याण ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन का सरलीकरण किया जाए।

पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।

आश्रम पद्धति हाई स्कूलों को इंटर कॉलेज तक उच्छकृत किया जाए।

आरक्षित श्रेणी के कार्मिक संगठनों को शासन से अन्य सेवा संघो की तरह मान्यता प्रदान की जाए।

कार्यकारिणी विस्तार में मनोनीत किए गए पदाधिकारी निम्नवत है : –

प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार (हरिद्वार), महासचिव वित्त रघुवीर सिंह तोमर, उपकोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, सचिव प्रमोद कुमार चौधरी एवं गोविंद कोंडल, संयुक्त सचिव दिनेश धीमान व भजनलाल शाह। सचिव प्रचार प्रचार शशिपाल चौहान एवं मनोहर लाल। कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, ज्ञानचंद, सुनीता कपरवाल एवं दिनेश टम्टा। प्रांतीय संरक्षक निवर्तमान अध्यक्ष करमराम, पूर्व अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार , रणवीर सिंह तोमर व पूर्व न्यायाधीश चिरंजी लाल। सलाहकार मंडल में डॉ. सोहनलाल डॉ. संजय भाटिया, भारत भूषण शाह, राजवीर सिंह एवं विशाल बिरला को नामित किया गया है। केसर सिंह राय ने सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button