उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डिंपल सिंह बनीं उत्तराखण्ड विधि कांग्रेस की प्रदेश सचिव।

देहरादून। कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही युवा अधिवक्ता डिंपल सिंह को अब उत्तराखण्ड विधि कांग्रेस की प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संयोजक उमेश जोशी (एडवोकेट) द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनके समर्पण, कार्यकुशलता और कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि डिंपल सिंह कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को अधिवक्ता समाज के बीच प्रभावी रूप से प्रसारित करेंगी तथा विधि कांग्रेस को प्रदेश में और मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

डिंपल सिंह ने इस दायित्व को कांग्रेस नेतृत्व का आशीर्वाद और विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगी।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता वर्ग समाज का बौद्धिक स्तंभ है और कांग्रेस सदैव न्याय, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष करती रही है। वे इस दिशा में अधिवक्ता समुदाय को जोड़ने का प्रयास करेंगी। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात और प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button