उत्तर प्रदेश

जुमे की नमाज के बाद भीड़ बेकाबू; जमकर उपद्रव, पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज।

बरेली: बरेली में जुमे की नमाज के बाद बेकाबू भीड़ की पुलिस से झड़प हो गई. जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए. नारेबाजी करने लगे. हालात बेकाबू होते दिखने लगे. पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस सीसीटीव फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान कर रही है।

बता दें कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत (कौंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ पर टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में धरना-प्रदर्शन और फिर ज्ञापन देने का ऐलान किया था. जबकि जिले में धारा 123 BNSS लगी हुई है. जिसके चलते जिला प्रशासन किसी को भी बिना अनुमति रैली, धरना प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दे रहा है. बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ का मजमा लग गया. भीड़ आगे बढ़ी तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस संबंध में डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद लोग नारेबाजी कर रहे थे. उनको हटाया गया है. पुलिस जांच कर रही है. मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है. इसके साथ ही प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. मौलाना तौकीर के आवाहन पर कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button