नई दिल्ली

संत गाडगे मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन इनको मिली अहम जिम्मेदारी।

नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली धोबी सभा के बैनर तले जनकपुरी मंडल की ओर से संत गाडगे मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रामनाथ बिट्टू को दिल्ली धोबी सभा का नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा कार्यकारी अध्यक्ष नानक चंद का बनाया गया, जिनका दिल्ली संत गाडगे मिशन संगठन के द्वारा संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जीवनी पुस्तक भेंट कर पगड़ी बांधकर पुष्प मालाओं से स्वागत समारोह किया गया ।

इस दौरान संत गाडगे मिशन के अध्यक्ष डॉक्टर जी डी दिवाकर, नरेश कुमार, किरण, आर सी मथुरिया,  हरीश ने पश्चिमी दिल्ली एवं जनकपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिल्ली धोबी सभा के चुनाव समिति के मेंबरों का भी स्वागत किया गया ।

इस दौरान रीछ पाल, जगदीश प्रसाद नरोत्तम चौहान, राम किशोर डिंडोरिया प्रधान हरी नगर, मनीष कनौजिया, विश्राम कसौटियां को दिल्ली धोबी सभा जनकपुरी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जनकपुरी विधानसभा वार्ड नंबर 105 से हरि किशन थूनिया को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महामंत्री बनाए जाने पर दिल्ली धोबी सभा दिल्ली प्रदेश की टीम ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान नरोत्तम चौहान, झिलमिल धोबी घाट से प्रधान श्री राजू चौहान मंडल अध्यक्ष विवेक विहार, पूर्वी दिल्ली से श्री जमुना प्रसाद, पत्रकार महिला नेत्री बबली चौहान, पबनेश चौहान, नीलू बेनीवाल, जिला प्रभारी सुभाष माथुर महामंत्री किशन, सिसोदिया कोषाध्यक्ष, शिवपाल कनौजिया, उपाध्यक्ष सीमा देवी, उपाध्यक्ष सोनू मलिक, सचिव कमलेश, जनकपुरी विधानसभा बबलू सिसोदिया, शुगरू बेनीवाल, राम किशोर, डिंडोरिया, पूरन, रामेश्वर, धर्म सिंह, सुनील कुमार, राम किशोर डिंडोरिया, हेमंत कनौजिया, सोनू मलिक, किशन सिसोदिया, हरि किशन थूनिया, रवि खड़िया आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button