
देहरादून : तिथि : 16 जून 2025, सोमवार समय 10:30 बजे से 1:30 बजे तक (दोपहर) स्थान : प्रेस क्लब सभागार, परेड ग्राउंड, लैंसडाउन चौक के पास, देहरादून
मुख्य वक्ता : देश के जाने-माने मजदूर-किसान नेता:* अखिल भारतीय किसान सभा के महामंत्री साथी बीजू कृष्णन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली।
प्रमुख मुद्दे :
1. *रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड के लिए भूमि अधिग्रहण:* 7 मई 2025 से प्रभावी नोटिफिकेशन, मुख्यतः गरीब बस्तियों को लक्षित करता है, जबकि अमीरों और सरकारी सम्पत्तियों को छोड़ा गया है।
2. *गरीब परिवारों का उत्पीड़न:* पिछले दो वर्षों से प्रभावित गरीब परिवारों को बेदखली के लिए उत्पीड़ित किया जा रहा है।
3. *नोटिस और बेदखली:* सरकार द्वारा सैकड़ों नोटिस जारी कर बेदखली की तैयारी की जा रही है, किंतु मुआवजा और पुनर्वास से बचा जा रहा है।
4. *विस्थापितों के अधिकारों का हनन:* विस्थापितों को सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों (उचित मुआवजा, पुनर्वास और नागरिक सुविधाओं का अधिकार) से वंचित रखा जा रहा है।
5. *अधिनियम का उल्लंघन:* 2016 के अधिनियम का उल्लंघन करते हुए बिना पुनर्वास योजना के विस्थापन की साजिश चल रही है।
*बस्ती बचाओ आंदोलन की मांग*
– *विस्थापन तभी हो जब सरकार प्रभावितों को पूर्ण मुआवजा और पुनर्वास,नागरिकसुविधाऐं व रोजगार प्रदान करे।*
सेमिनार का उद्देश्य*
इस सेमिनार का उद्देश्य रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण प्रभावित हो रहे गरीब परिवारों के मुद्दों पर चर्चा करना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना है। उनकी आवाज पर आंदोलन करना, मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली तथा हाईकोर्ट उत्तराखंड नैनीताल में पहल करना शामिल है।
अत: आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रर्दशित करें ।
निवेदक
बस्ती बचाओ आन्दोलन उत्तराखण्ड देहरादून
सम्पर्क :- 9084774732,9411587969



