उत्तर प्रदेशराजनीति

बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में शामिल 5 शूटर गिरफ्तार।

फिरोजाबाद : बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद उर्फ पप्पू कुशवाहा की शनिवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली भी लगी है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बसपा नेता की हत्या में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. बसपा नेता के बेटे पर वर्ष 2016 में आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था और वह जेल भी गया था.

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी विनोद उर्फ पप्पू कुशवाहा की शनिवार को कुछ हमलावरों ने हत्या कर दी थी. पप्पू कुशवाहा किसी काम से दुकान पर आए थे।

इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी और बाद में गले पर चाकू से भी प्रहार किया. जिससे उनकी मौत हो गई थी. विनोद उर्फ पप्पू कुशवाहा बसपा नेता और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य थे.

एएसपी के मुताबिक जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है. वे सब पप्पू कुशवाहा के पड़ोसी हैं. दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश की है. पप्पू कुशवाहा का बेटा वर्ष 2016 में आरोपी पक्ष के किसी व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल गया था. इसी रंजिश के कारण शनिवार को पप्पू कुशवाहा की हत्या कर दी गई।

घटना के खुलासे के लिए और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया था. इसी क्रम में पुलिस को यह सूचना मिली कि पप्पू कुशवाहा के शूटर बैम्बू वाॅटर पार्क के सामने एक खंडहर में छिपे हुए है।

पुलिस ने घेराबंदी करके चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके नाम रितिक, मुकुल, सुभाष और पंकज हैं. जबकि एक अभियुक्त अंकित को छितरई रोड से गिरफ्तार किया गया है जो कहीं भागने की फिराक में था. अंकित से पुलिस की मुठभेड़ हुई और उसे गोली भी लगी है. जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. इस मामले में अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button