उत्तर प्रदेशनई दिल्ली

अपहरण हुई बच्ची को पुलिस किया सकुशल बरामद।

बच्चा ना होने के कारण इस वारदात को दिया अंजाम।

नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 16 मार्च को अपहरण हुई डेढ़ साल की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जिसने बच्चा ना होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस फिलहाल मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दंपति ईंट-भट्टों में काम करते हैं. नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ मिलकर बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली की डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गई. डीसीपी ने आगे बताया कि बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना थाना बिसरख पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की।

सीपी ने बताया कि जांच के दौरान अलग-अलग प्रदेशों के कई ईंट-भट्टों में छानबीन की और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दंपति हरियाणा के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने पहुंचे थे. इसके बाद जानकारी मिली कि वे अपना सामान लेने ग्रेटर नोएडा आए हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा: डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी जिस व्यक्ति से हुई थी, उससे चार बच्चे हैं. लेकिन, कुछ साल पहले वह अपने देवर के साले के साथ भागकर नोएडा आ गई थी. उम्र ज्यादा होने के कारण वह बच्चे पैदा करने में असमर्थ थी, लेकिन लगातार उस पर बच्चा करने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी कारण दोनों ने अपनी सहेली की बच्ची को अपहरण करने की साजिश रची. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button