उत्तराखंडकुमाऊँ

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर सड़क पर पलटी कार मची चीख पुकार।

नैनीताल/हल्द्वानी।खाकी वर्दी में पुलिस को देखकर अमूमन लोगों के जेहन में दुष्ट, भ्रष्ट और डंडे के बल पर काम करने वाले कर्मचारियों की छवि ही उभरती है, लेकिन नैनीताल जिले की मंगोली पुलिस चौकी की टीम ने इस छवि को धो डाला है। बुधवार की शाम चौकी क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस ने जिस तरह सड़क पर पलटी कार में फंसे लोगों की जान बचाई उसे देखकर कोई भी कह उठेगा कि पुलिस के अंदर भी दिल व जज्बात होते हैं। दरअसल कल शाम लगभग सात बजे नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही हरियाणा के नंबर HR51CE1024 की अर्टिगा कार के नलनी गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। यह इलाका मंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र में आता है। कार सड़क पर ही उल्टी हो गई और उसमें बैठे चालक सहित गाजियाबाद के दो परिवार बुरी तरह से फंस गए। जब घटना की जानकारी मंगोली पुलिस चौकी को मिली तो चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। यहां आसपास के ग्रामीण पहले से ही पहुंच चुके थे। गाड़ी के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीख पुकार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कारके अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अपने निजी वाहन से ही कालाढूंगी चिकित्सालय पहुंचाना शुरू कर दिया। सभी घाायलों को समय पर चिकित्सालय में उपचार मिला और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान टल गया। अन्यथा गंभीर घायलों की मौके पर जान भी जा सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button