उत्तराखंडदेहरादून

जनहित के मुद्दों को लेकर बसपा ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन।

देहरादून :  ऋषिकेश विधानसभा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को ज्ञापन प्रेषित किया गया, ज्ञापन में ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटे काफी समय सेखराब बंद पड़ी है ।

1 – गौरा देवी चौक से हरिद्वार बायपास रोड शहीद स्मारक गुमानी वाला।

2 – वीरभद्र मार्ग पर एम्स हॉस्पिटल से सीमा डेंटल कॉलेज तक।

3 – हरिद्वार रोड आईडीपीएल सिटी गेट से नीम करोली जीजी क्लास फैक्ट्री तक अधिकांश स्ट्रीट लाइटे है जो कि रात में बंद पड़ी रहती हैं सड़कों ट्रैफिक अधिक होने के कारण मुख्य मार्गों पर रात के समय अधिक अंधेरा होने के कारण कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

बहुजन समाज पार्टी मांग करती है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी खराब लाइटों को तत्काल ठीक करने का कष्ट करे, ताकि रात्रि के अंधेरे में किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव, महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, वरिष्ठ बसपा नेतामहावीर सिंह हल्द्वानी, जिला प्रभारी बृजमोहन राजभर, विधानसभा महासचिव राजकुमार राज, उपाध्यक्ष वीर सिंह भारती गौतम, इंदर सिंह कटकवाल, संजीव कुमार बिट्टू, भानु प्रकाश, अरविंद कुमार, अतुल कुमार, सुभाष चंद्र रस्तोगी, गोपाल, मनोज कुमार, अर्जुन जाटव रवि गौतम, रमेश चंद्र गौतम सरल चौहान सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button