उत्तराखंडदेहरादून

श्रमिक वोट से देगें भाजपा सरकार को जबाव : लेखराज।

मसूरी : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) मसूरी की बैठक कामरेड भगवान सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में सीटू ने इफटा के प्रांतीय महामन्त्री कामरेड सतीस को श्रधांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा ।

इस अवसर पर सीटू के चुनाव घोषणा पत्र का विमोचन किया गया जिसे प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचाएंगे ओर इस सरकार के साम्प्रदायिक एजेंडे को धो कर मुद्दों पर चर्चा करने का काम करेंगे ।

इस अवसर पर के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि मोदी सरकार ने 44 में से प्रभावशाली 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर मालिको के पक्ष में चार श्रम संहितायें करोनाकाल मे संसद में बनाये है जोकि सर्मिकोको गुलामी की ओर धकेल रही है जिससे इस सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा सामने है इस लिए श्रमिक मोदी को सत्ता से बाहर करेगा ।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महामन्त्री शम्भू प्रसाद ममगाई ने वर्करों की समस्याएं इस सरकार के समय मे बेतहाशा बढ़ी है जिससे श्रमिकों का जीवन दूभर हो गया है जिसकी जिम्मेदार सरकार की नीतियां है, इस लिए यह मोदी सरकार को सत्ता से हटाना होगा ।

इस अवसर पर सीटू के मसूरी नगर अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ तो सार्वजनिक संस्थानों जिनमे रेलवे , पोर्ट ,हवाई अड्डे बेच दिए है वही नई पेंशन स्कीम को लागू कर सरकार ने कर्मचारियों वर्धवस्था में सम्मान के साथ जीने का अधिकार छीन लिया है जिसे वर्कर्स मोदी सरकार को वोट नही देगा । और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को ही वोट करेंगे ।

इस अवसर पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष भगवंत पयाल , उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन की महामन्त्री मोनिका ने कहा कि सरकार द्वारा भोजनमाताओ के साथ धोखा किया है क्योकि 2014 से मोदी सरकार द्वारा मानदेय नही बढ़ाया गया है अपितु भोजन माताओ को निकालने के आदेश किये है इस लिए देश की भोजन्मताये इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे ।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी , आशाओं ने अपनी समस्याओं के हल नही होने से सरकार से नाराज है उन्होंने कहा कि हम इस सरकार को सबक सिखाएंगे ।

इस अवसर पर सीटू के मसूरी नगर महामन्त्री गम्भीर सिंह पंवार , कोषाध्यक्ष विक्रम ब्लूडी ,बैसाख सिंह मिश्रवान , त्रिलोक सिंह चौहान ,महिपाल सिंह रावत आंगनवाड़ी यूनियन की अध्यक्ष जयश्री , ममता , आशा यूनियन से सुनीता सेमवाल , सुनीता टेलवाल , गुड्डी देवी , संगीता भंडारी , ललिता , रीना , राजेश्वरी डोभाल ,भोजन माता अध्यक्ष मकानी देवी , भाना नेगी , सुनीता भंडारी , राधा त्यागी , दीपा देवी , ज्योति , रोशनी लक्ष्मी ,कमला ,देशनी सहित बड़ी संख्या में वर्कर्स उपस्तिथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button