उत्तराखंडदेहरादून

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

चोरी की स्कूटी के साथ एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

देहरादून : दिनांक 18.04.24 को कोतवाली नगर पर वादी गिरीश चन्द भारद्वाज चिढोवाली कंडोली देहरादून ने तहरीर दी की उनकी स्कूटी UK 07 AQ5592 रंग काला एक्टिवा दून अस्पताल के गेट नम्बर 5 के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 198/24 धारा 379 आइपीसी का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फूटजो को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक 20/04/24 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त विवेक चंदेल पुत्र स्व0 इन्द्र चंदेल निवासी 28, पथरिया पीर, नैशविला रोड़, चुख्खुवाला देहरादून उम्र 20 वर्ष को चोरी की स्कूटी के साथ रेंजर्स ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा नशे मे उसके द्वारा उक्त स्कूटी दून अस्पताल के सामने से चोरी की थी। अभियुक्त आदतन अपराधी है जो पूर्व में लूट, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button