
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी।
जिलाधिकारी ने ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर खुद की छापेमारी ओवर रेटिंग सहित पाई गई अनियमिताएं।
स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी। लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत।
जिलाधिकारी ने स्वयं खरीददार बनकर लाइन में लगकर खरीदी शराब की बोतल, सेल्स मैन ने डीएम को 660 की बोतल, 680 रुपए में दी।


