उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक रेलवे ने महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित।

देहरादून : 19वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स/खो-खो/साईकिलिंग एवं प्रथम मास्टर एथलेटिक इवेंट- 2023 दिनांक 14/12/2023 से 17/12/2023 तक 40वी वाहिनी पी0एस0सी0, हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में जीआरपी, उत्तराखण्ड से थाना जीआरपी हरिद्वार में नियुक्त महिला कानि0 ऊषा साहनी द्वारा 02 सिल्वर मेडल क्रमशः 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ मे जीतने पर अजय गणपति कुंभार, पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 20/12/2023 को पुलिस मुख्यालय जीआरपी कार्यालय में उक्त महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए बधाई दी गयी।



