कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जितेंद्र गौड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

गाजियाबाद : कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव जितेंद्र गौड धोबी ने प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवम कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा, आपको बता दें कि धोबी समाज के जाने-माने लोकप्रिय उत्तर प्रदेश शहर कई राज्यों के दलित चेहरा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के महासचिव जितेंद्र गौड़ धोबी ने प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका उनका इस्तीफा दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस पार्टी के अंदर रजक धोबी समाज के अनदेखी एवं उपेक्षा किए जाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है, धोबी समाज का कांग्रेस पार्टी में कोई मान सम्मान नहीं है ।
जितेन्द्र गौड धोबी उत्तर प्रदेश सहित देश भर मे जमीन से जुड़े हुए दलित रजक धोबी समाज के मजबूत नेता हैं।
जितेंद्र गौड धोबी सन 1990 से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता है, संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद के आजीवन सदस्य, भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजनीति की पाठशाला के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नागरिक प्रतिष्ठान समूह के राष्ट्रीय संगठन सचिव , आम नागरिक मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहित अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े है, आने वाले लोकसभा चुनाव में 2024 मे कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।


