उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद और एटा डिपो की बसों में जबरदस्त टक्कर, मची चीख पुकार।

फर्रुखाबाद व एटा डिपो की बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, मची चीख पुकार दो रोडवेज बसों की हुई भिड़ंत में करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हुई है।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेज गया।
फर्रुखाबाद डिपो की बस में बैठी थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी महिला अंजलि ने बताया कि बसों की तेज रफ्तार होने की वजह से दोनों रोडवेज बसों के बीच भिड़ंत हुई है।
फर्रुखाबाद डिपो की बस में बैठीं थीं करीब 20 सवारियाँ थी व एटा डिपो की बस में करीब 15 सवारियां बैठी हुई थी।एटा डिपो की बस का ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से घायल, फर्रुखाबाद डिपो के चालक परिचालक मौके से फरार : सूत्र।


