
देहरादून : आज सीपीएम ,सीटू ने रेहड़ी पटरी वालों के उत्पीड़न के खिलाफ जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा रेहड़ी ,पटरी,फुटपाथ व्यवसायियों के उत्पीड़न रोकने तथा इन गरीबों को रोजगार से वंचित करने के खिलाफ हस्ताक्षरित ज्ञापन जिलाप्रशासन को सौंपा ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी ने लिया ।
बाद को एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी महोदया से भेंटकर उन्हें रेहड़ी पटरियों वालों की समस्याओं से अवगत कराया तथा इस संदर्भ में एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया तथा वैन्डरजोन बनने तक इनको रोजगार करने दिये जाने का अनुरोध किया ।जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।वार्ता में अनन्त आकाश ,लेखराज ,आजम खान मौजूद थे ।बाद को रेहड़ी पटरियों वालों के पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ एस पी सिटी से मुलाकात की तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ।
आज जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में सीपीएम के सचिव अनन्त आकाश ,सीआईटीयू जिलामहान्त्री लेखराज ,भीम आर्मी के महानगर अध्यक्ष आजमखान ,आयूपी के केन्द्रीय अध्यक्ष नवनीत गुंसाई ,ए आई एलयू के महामंत्री ,शम्भूप्रसाद ममंगाई ,उत्तराखण्ड आन्दोलन कारी परिषद के प्रवक्ता चिन्तन सकलानी , जगमोहन सिंह ,प्रभात डण्डरियाल ,फिरोज ,सन्दीप ,बीरपाल ,,शरण ,रेमान ,दीपक राय ,अनिल ,शैलेन्द्र ,गुरूप्रसाद ,सलीम ,फरमा,संजय ,फरमान,महेंद्र राय,डिम्पल ,विपिन ,मन्नू ,तरवििन्दर ,रिजवान,फरमान आदि बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी वाले व्यवसाय शामिल थे ।



