उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

आप नेताओं ने किया केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध।

अरविंद केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से डरी भाजपा : विशाल चौधरी।

देहरादून : आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया लेकिन प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी नेताओं को आचार संहिता के पालन को लेकर नेताओ से संपर्क बनाया जा रहा था। कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को प्राप्त होते ही भारी सुरक्षा बल द्वारा आप कार्यालय को घेर लिया गया व किसी भी कार्यकर्ता को सार्वजनिक स्थान तक जाने से रोक दिया गया।

आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में हार के डर से सरकारी एजेसिंयो का दुरूपयोग कर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षडयंत्र कर रही है, आज दिल्ली व पंजाब सरकार के माॅडल की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा यह कायरतापूर्ण कृत्य करने पर मजबूर हो गई है। आज पूरा विपक्ष जब भाजपा सरकार से जब उनकी उपलब्धियाँ पूछ रहा है तो उन्हे हार का डर सताने लगा है, सरकार से सवाल पूछने पर विपक्ष के नेताओ का दमन किया जा रहा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नही एक विचार बन चुके आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन विचार को कैसे कैद करोगे।

इस अवसर पर अशोक सेमवाल ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर दमन पर उतारू हो चुकी है, भविष्य मे आप दोगुनी ताकत से उभरकर आयेगी, इस अवसर पर डाॅ• अंसारी, सुदेश सैनी, जितेन पंत, नासिर खान, यामिनी सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, पंकज अरोड़ा, रविन्द्र चौधरी,महिपाल सिंह, राजेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button